
अब सड़क किनारे मिलेगी ये सुविधाएं, 'इमरजेंसी' में नहीं करना पड़ेगा इंतजार!
AajTak
हर साल भारत में 5 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. ये दुनिया की 11% सड़क दुर्घटनाओं के बराबर है. इतना ही नहीं सरकार की कोशिश इस संख्या को घटाकर 2 लाख तक लाने की है.
देश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है. इनमें एक्सप्रेसवे और हाइवे किनारे कई ऐसी फैसिलिटी मिलेंगी जो इमरजेंसी के वक्त बहुत उपयोगी साबित होंगी. इनके बारे में जानकर एक बार तो आप भी कहेंगे-वाह क्या बात है!
एक्सप्रेसवे पर बनेंगे हैलीपैड केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वी. के. सिंह ने हाल में एक कार्यक्रम के दौरान सरकार के सड़क सुरक्षा उपायों की जानकारी दी. पीटीआई के मुताबिक सिंह ने कहा कि सरकार लगातार देश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की कोशिश कर रही है. इसलिए सरकार एक्सप्रेसवे के साथ-साथ हैलीपैड और कई अन्य इमरजेंसी सुविधाएं विकसित कर रही है. वहीं अस्पताल इन जगहों पर ट्रॉमा सेंटर भी बना सकते हैं. इसके अलावा सरकार हर टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी कर रही है.
हर साल होती हैं 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं वी. के. सिंह ने कहा कि हर साल भारत में 5 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. ये दुनिया की 11% सड़क दुर्घटनाओं के बराबर है. इतना ही नहीं सरकार की कोशिश इस संख्या को घटाकर 2 लाख तक लाने की है. उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं दूसरों की गलती के चलते होती हैं. सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता लाकर और सभी स्टेकहोल्डर्स के प्रयासों से इसमें कमी लाई जा सकती है.
मंत्रालय उठा चुका है ये कदम भी वी. के. सिंह ने देश में इस्तेमाल होने वाली कारों के लिए एयरबैग के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की जरूरत पर भी बल दिया. हाल में केंद्र सरकार ने एयरबैग के लिए नए मानक तय किए हैं. अब से देश में कारों के लिए 6 एयरबैग को अनिवार्य बनाया गया है. इसके अलावा सरकार ने हाल में इंडिया में ही कारों के क्रैश टेस्ट और सेफ्टी रेटिंग (Bharat NCAP) की व्यवस्था करने का ऐलान किया है. इसके लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. भारत एनसीएपी को ग्लोबल एनसीएपी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









