
अब संबंध सुधारने में जुटा कनाडा, मार्च के पहले हफ्ते में भारत आ सकते हैं PM मार्क कार्नी
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के इस साल मार्च के पहले हफ्ते में भारत दौरे पर आने की संभावना है. मार्क कार्नी के दौरे के दौरान यूरेनियम और ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं.
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मार्च के पहले हफ्ते में भारत आ सकते हैं. कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से पीएम कार्नी के संभावित भारत दौरे को लेकर संभावना व्यक्त की है कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा, खनिज, परमाणु सहयोग के साथ ही उभरती तकनीकी से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. इनमें यूरेनियम आपूर्ति भी शामिल है.
कनाडा में भारत के उच्चायुक्त ने कहा है कि दोनों देशों के बीच जिन क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, उनमें तेल और गैस के साथ ही AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं. करीब 2.8 अरब कनाडाई डॉलर का 10-वर्षीय यूरेनियम आपूर्ति समझौता भी इस पैकेज का हिस्सा हो सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को लेकर औपचारिक वार्ता भी मार्च में शुरू होने की उम्मीद है. दिनेश पटनायक के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने के बाद एक साल के भीतर सीईपीए को अंतिम रूप दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 'धीरे-धीरे कनाडा पर कब्जा कर रहा चीन, ट्रेड डील से...' ट्रंप ने PM कार्नी को फिर चेताया
गौरतलब है कि कनाडा के ऊर्जा मंत्री टिम हॉजसन इस हफ्ते भारत यात्रा पर हैं. उन्होंने भारत के साथ परमाणु समझौते को लेकर कहा है कि चर्चा में परमाणु सहयोग भी शामिल होगा, बशर्ते अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए.
यह भी पढ़ें: Trump Canada Warning: 'गलतफहमी न पालें... लगा दूंगा 100% टैरिफ', ट्रंप की कनाडा को धमकी में भी सबसे आगे चीन फैक्टर

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










