
अब विवादों में घिरीं सस्पेंड IAS अधिकारी पूजा खेड़कर की मां, परिवार के नाम पर रजिस्टर्ड मिली अपहण में इस्तेमाल कार
AajTak
निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर के परिवार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में उनके परिवार की गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर मामला दर्ज किया है. मिक्सर ट्रक चालक को अगवा किए जाने के मामले में ये कार्रवाई की गई है. पुलिस ने चालक को बरामद कर लिया है, जबकि खेड़कर की मां मनोरमा खेड़कर पर पुलिस कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है.
सस्पेंड आईएएस प्रोबेशनरी अधिकारी पूजा खेड़कर का परिवार अब नए विवाद में घिर गया है. रबाले पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में उनके परिवार की गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे 22 साल के प्रल्हाद कुमार (नवी मुंबई के तुरभे MIDC का निवासी) अपनी मिक्सर ट्रक चला रहा था. मुलुंड–ऐरोली रोड पर उसकी ट्रक का टक्कर MH-12 RT-5000 नंबर की कार से हुआ था.
मनोरमा खेड़कर ने मामले की जांच में नहीं की मदद
आरोप है कि इस मामूली दुर्घटना के बाद कार सवार दो लोगों ने प्रल्हाद कुमार को जबरन अपने वाहन में बैठाया और उसे अगवा कर लिया. पीड़ित की शिकायत पर रबाले पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है. जांच के दौरान कार का पता पुणे में पूजा खेड़कर के आवास पर चला. पुलिस ने वहां से अपहृत चालक को सुरक्षित मुक्त कराया जिसके बाद अब ये केस दर्ज किया गया है.
मनोरमा खेड़कर ने गेट खोलने से किया इनकार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान पूजा खेड़कर की मां मनोरमा खेड़कर ने टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया और उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया. उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है. अब उन्हें इस मामले में पुलिस स्टेशन में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं.
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मिक्सर ट्रक चालक को कहा गया था कि उसे थाने ले जाया जा रहा है, लेकिन इसके बजाय उसे सीधे पुणे ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया. इस घटना के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










