
'अब मांगत बा अखिलेश के...' लड़कों के वीडियो पर DSP- जब तक तोड़ेगा नहीं...
AajTak
वीडियो सामने आने के बाद यूपी पुलिस हरकत में आई और शख्स के ट्वीट पर रिप्लाई किया. इस मामले में चंदौली के डिप्टी एसपी (Deputy SP, Chandauli) अनिरुद्ध सिंह (Anirudha Singh) ने अपने ही अंदाज में जवाब में दिया.
एक शख्स ने सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस से मदद मांगी. उसने तलवार लहराते बाइक सवार युवकों का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर इन बदमाश लड़कों पर एक्शन नहीं लिया गया तो हम लोग कुछ कर लेंगे. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. उसके ट्वीट का चंदौली के डिप्टी एसपी (Deputy SP, Chandauli) ने अपने ही अंदाज में जवाब में दिया.
दरअसल, कीर्ति उपाध्याय (@KritiUp16909722) नाम के ट्विटर यूजर ने चंदौली पुलिस को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में बाइक सवार कुछ लड़के हाथ में तलवार लहराते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में एक 'चुनावी सॉन्ग' (अब मांगत बा अखिलेश के..) बज रहा है.
कीर्ति ने आरोप लगाया कि आए दिन ये लोग (बाइक सवार) लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, मारपीट करते हैं और धमकी देते हैं. उसने यूपी पुलिस से इन मनबढ़ लोगों पर एक्शन लेने की मांग की. राकेश कुमार नाम के यूजर (@RajeshK99353073) ने भी यही शिकायत की.
यूजर ने चंदौली के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह (Anirudha Singh) को टैग करते हुए लिखा- 'महोदय, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कुछ कर लेंगे. क्योंकि हम लोग परेशान हो गए हैं. समाज के डर से हम लोग थाने का चक्कर नहीं लगाना चाहते, महोदय कृपया संज्ञान लें. इन बदमाश लड़कों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाही करें.'
@cop_anirudha @Uppolice @chandaulipolice @adgzonevaranasi @uppstf @lkopolice @dgpup @sakaldihacdi @cosakaldihacdi ग्राम उकनी थाना सकलडीहा जिला चन्दौली https://t.co/099BTuWjdg
डिप्टी एसपी ने दिया ये जवाब

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












