
अब पूरे देश में बड़े स्तर पर दिखेगा डॉली चायवाला का ब्रांड, ये है नया बिजनेस प्लान
AajTak
Dolly Chaiwala Business: डॉली चायवाला के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें वो लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं.
डॉली चायवाला का नाम तो आपने सुना होगा. आजकल वो महंगी कारों के बीच दिखाई देते हैं और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स के साथ वीडियो आने के बाद डॉली चायवाला के वीडियो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दुबई में महंगी कारों के साथ दिखने वाले डॉली चायवाला अब अपने बिजनेस का विस्तार करने जा रहे हैं. अब नए प्लान के जरिए वे अपने बिजनेस को पूरे देश में बढ़ाने जा रहे हैं, जिसमें अलग-अलग शहरों के लोग उनके साथ जुड़ सकते हैं. तो जानते हैं क्या है डॉली चायवाला का बिजनेस आइडिया...
क्या है नया बिजनेस प्लान?
दरअसल, डॉली चायवाला अब देशभर में अपनी दुकान की फ्रेंचाइजी खोलने जा रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी फ्रैंचाइजी के चाय स्टोर और ठेले खोलने की घोषणा की. अपने लोकप्रिय ब्रांड को आगे बढ़ाने की योजना का खुलासा करते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, 'हम पूरे भारत में अपने डॉली फ्रैंचाइजी के चाय स्टोर और ठेले लॉन्च करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.'
साथ ही उन्होंने कहा कि 'यह भारत का पहला वायरल स्ट्रीट ब्रांड है और अब ये बिजनेस करने का एक मौका है. ठेलों से लेकर कैफे तक, हम इसे देश भर में लॉन्च कर रहे हैं और इस सपने को आगे बढ़ाने के लिए सच्चे जुनून वाले असली लोगों की तलाश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा है, 'अगर आप कभी कुछ बड़ा, कुछ देसी, कुछ शानदार बनाना चाहते थे, तो आपके लिए समय है. सीमित शहर. असीमित चाय. आवेदन अभी शुरू हैं.' उन्होंने बताया है कि जो भी शख्स उनके ब्रांड की फ्रैंचाइजी खोलना चाहते है तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट प्रोफाइल में दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और वहां जाकर फ्रैंचाइजी से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











