
अब न्यायपालिका पर अटैक में कांग्रेस को खींच लाए निशिकांत दुबे, जज बहरुल इस्लाम और इंदिरा काल का सुनाया किस्सा!
AajTak
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जज बहरुल इस्लाम के बारे में कहा है कि, '1977 में इंदिरा गांधी जी के उपर लगे सभी भ्रष्टाचार के केस इन्होंने तन्मयता से खत्म कर दिए, फिर खुश होकर कांग्रेस ने इन्हें 1983 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर कर कांग्रेस से राज्यसभा का तीसरी बार सदस्य बना दिया.'
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक जज की नियुक्ति का हवाला देकर कांग्रेस पर हमला किया है. इस वाकये को उन्होंने कांग्रेस के संविधान बचाओ मुहिम की मजेदार कहानी बताकर तंज कसा है. निशिकांत दुबे ने जज बहरुल इस्लाम के बारे में कहा है कि, '1977 में इंदिरा गांधी जी के उपर लगे सभी भ्रष्टाचार के केस इन्होंने तन्मयता से खत्म कर दिए, फिर खुश होकर कांग्रेस ने इन्हें 1983 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर कर कांग्रेस से राज्यसभा का तीसरी बार सदस्य बना दिया.'
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार जज बहरुल इस्लाम 1951 में असम उच्च न्यायालय में वकील के रूप में रजिस्टर्ड हुए और 1958 में सर्वोच्च न्यायालय के वकील के रूप में रजिस्टर्ड किए गए. वे 1962 में राज्य सभा के लिए चुने गए और 1968 में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने असम हाई कोर्ट के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस की. 20 जनवरी, 1972 को तत्कालीन असम और नागालैंड उच्च न्यायालय (अब गुवाहाटी उच्च न्यायालय) के न्यायाधीश नियुक्त किए गए.
11 मार्च 1979 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए. चार महीने बाद 7 जुलाई 1979 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए. 1 मार्च 1980 को बहरुल इस्लाम हाई कोर्ट से रिटायर हो गए. इसके बाद 4 दिसंबर 1980 को भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए गए. इसके बाद बहरुल इस्लाम ने जनवरी 1983 में सुप्रीम कोर्ट से त्यागपत्र दे दिया.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे इस पूरे घटनाक्रम पर अपने एक्स हैंडल पर विस्तार से टिप्पणी की है. निशिकांत दुबे ने लिखा है, "कांग्रेस के संविधान बचाओ की एक मजेदार कहानी,असम में बहरुल इस्लाम साहिब ने कांग्रेस की सदस्यता 1951 में ली, तुष्टिकरण के नाम पर कांग्रेस ने उन्हें 1962 में राज्यसभा का सदस्य बना दिया, छह साल बाद दुबारा 1968 में राज्य सभा का सदस्य सेवाभाव के लिए बनाया"
निशिकांत दुबे ने आगे लिखा, "इनसे बड़ा चमचा कांग्रेस को नजर नहीं आया राज्यसभा से बिना इस्तीफा दिलाए हाईकोर्ट का जज 1972 में बना दिया, फिर 1979 में असम हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बना दिया, बेचारे 1980 में रिटायर हो गए, लेकिन यह तो कांग्रेस है. जनवरी 1980 में रिटायर हुए जज को दिसंबर 1980 में सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बना दिया, 1977 में इंदिरा गांधी जी के उपर लगे सभी भ्रष्टाचार के केस इन्होंने तन्मयता से खत्म कर दिया, फिर खुश होकर कांग्रेस ने इन्हें 1983 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर कर कांग्रेस से राज्यसभा का तीसरी सदस्य 1983 में ही बना दिया. मैं कुछ नहीं बोलूंगा?"
बता दें कि झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे इन दिनों न्यायपालिका के खिलाफ खुलकर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना पर की गई उनकी टिप्पणी काफी विवादों में रही है. इसके बाद उन्होंने पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी पर टिप्पणी की.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







