अब क्या होगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का? कनाडा में आतंकी संगठन घोषित होने का क्या असर
AajTak
कनाडाई पुलिस (RCMP) ने पिछले साल दावा किया था कि भारत बिश्नोई गैंग का इस्तेमाल कनाडा में हत्याएं और उगाही के लिए कर रहा है, खासकर खालिस्तान समर्थकों को निशाना बनाने के लिए. हालांकि, भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि हम कनाडा के साथ मिलकर इस गैंग की आर्थिक गतिविधियों पर लगाम कसने की कोशिश में लगे हैं.
लॉरेंस बिश्नोई की अगुवाई वाले बिश्नोई गैंग को कनाडा सरकार ने आतंकी संगठन की लिस्ट में डाल दिया है. कनाडा में मर्डर और उगाही करवाने के आरोपों के चलते कंजरवेटिव और NDP नेताओं की मांग के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है. अब अगर कोई भी कनाडाई नागरिक बिश्नोई गैंग को आर्थिक मदद करता है या इस गैंग से किसी भी रूप में लेनदेन करता है तो इसे अपराध माना जाएगा.
लॉरेंस गैंग पर कनाडा में नकेल
कनाडा की सरकार ने बिश्नोई गैंग को क्रिमिनल कोड के तहत एक 'टेररिस्ट एंटिटी' यानी आतंकवादी संगठन घोषित किया है. कनाडा के प्रवासी समुदायों के बीच बढ़ते अपराध और हिंसा को रोकने के मकसद से देश के पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर गैरी आनंदसंगरी ने यह फैसला लिया है. गैंग का मुखिया लॉरेंस बिश्नोई साल 2014 से भारत की जेल में बंद हैं, लेकिन कहा जाता है कि वह जेल से ही गैंग ऑपरेट करता है.
ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कनाडा ने घोषित किया आतंकी संगठन, हत्या और वसूली का आरोप
लॉरेंस गैंग मुख्य रूप से भारत से संचालित होता है, लेकिन कनाडा में भी इसका मजबूत नेटवर्क है. खासकर सिख और दक्षिण एशियाई समुदायों वाले इलाकों में गैंग के गुर्गे एक्टिव हैं. कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद गैंग के सदस्यों ने खुले तौर पर उन अपराधों की जिम्मेदारी ली है.
हिंसा और उगाही में शामिल

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






