
अब कनाडा में फैली एक रहस्यमय बीमारी, कई दर्जन बीमार, 5 लोगों की हो चुकी मौत
AajTak
कनाडा में एक रहस्यमय दिमागी बीमारी के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं. सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीमारी के चलते अब तक इस देश में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीमारी को खतरनाक ब्रेन डिसऑर्डर क्रूजफेल्ड-जेकब (सीजेडी) नाम की बीमारी से मिलता जुलता बताया जा रहा है.
कनाडा में एक रहस्यमय दिमागी बीमारी के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं. सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीमारी के चलते अब तक इस देश में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीमारी को खतरनाक ब्रेन डिसऑर्डर क्रूजफेल्ड-जेकब(सीजेडी) नाम की बीमारी से मिलता जुलता बताया जा रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) गौरतलब है कि बीएसई यानी बोवाइन स्पॉंजीफॉर्म इनसेफेलोपेथी (बीएसई) नाम की ये बीमारी गाय में पाई जाती है. ये दिमागी बीमारी गाय के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है. ये गाय प्रायोन नाम के प्रोटीन से फैलती है. इसके चलते गाय नर्वस या हिंसक हो सकती है. इसलिए इसे गाय को पागल करने वाली बीमारी भी कहा जाता है. सीजेडी इसी बीमारी का ही वेरियेंट है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) मसलन अगर कोई व्यक्ति बीएसई से प्रभावित गाय के मांस को खाता है तो उसे सीजेडी हो सकता है. सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस रहस्यमय बीमारी का पहला केस साल 2015 में सामने आया था. इसके बाद से ही ये केस लगातार बढ़ रहे हैं. साल 2020 में इस बीमारी से 24 लोग ग्रस्त पाए गए थे और इस साल अब तक इस बीमारी के 6 केस सामने आ चुके हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











