
अब इमरान खान को 'एंटी आर्मी' बता लगाया जा रहा बैन, शहबाज-मुनीर के जुल्म की इंतेहा!
AajTak
पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है. इमरान खान और उनकी पार्टी पर राज्य विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर बैन की मांग की गई है. इमरान खान फिलहाल अदियाला जेल में बंद हैं और उनकी बहनों पर पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पानी की बौछार की है.
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का 'हाईब्रिड सरकार' पूर्व पीएम इमरान खान को हर तरह से तबाह करने पर तूली हुई है. विपक्ष के नेता और पीटीआई के संस्थापक इमरान खान फिलहाल जेल में हैं, बावजूद इसके उनके ऊपर अत्याचारों की सिलसिला थम नहीं रहा.
अब पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को इमरान खान और उनकी पार्टी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है. प्रस्ताव में इमरान खान और उनकी पार्टी पर 'राज्य विरोधी' होने के आरोपों के आधार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है.
यह कदम ऐसे समय आया है जब ISPR के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इमरान खान पर 'सेना विरोधी' बयानबाजी फैलाने का आरोप लगाया था और इसे 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा' बताया था.
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है. PML-N नेताओं, जिनमें रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल हैं, ने सेना के रुख का बचाव करते हुए कहा कि इमरान खान लंबे समय से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ 'कठोर भाषा' का इस्तेमाल करते रहे हैं.
वहीं, PTI ने इन आरोपों को 'मूर्खतापूर्ण' बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि 'इमरान खान सुरक्षा के लिए किसी तरह का खतरा नहीं हैं.'
इमरान खान वर्तमान में पंजाब, रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं. कुछ समय पहले उनकी सेहत को लेकर कई अफवाहें सामने आई थीं. इमरान खान से किसी को मिलने भी नहीं दिया जा रहा था जिसे लेकर अफवाहें और तेज हो गईं और यहां तक कहा गया कि उनके जिंदा होने के सबूत नहीं हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











