
अबतक नहीं भरा है इनकम टैक्स रिटर्न? अगले महीने से कटेगा ज्यादा TDS
AajTak
यदि आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न अभी तक दाखिल नहीं किया है और आपका TDS कटता है, तो आप जल्द से जल्द ये काम निपटा लें. अन्यथा अगले महीने से आपको ज्यादा TDS कटवाना पड़ेगा, इससे जुड़े नियमों में ये बदलाव किए गए हैं.
यदि आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न अभी तक दाखिल नहीं किया है और आपका TDS कटता है, तो आप जल्द से जल्द ये काम निपटा लें. अन्यथा अगले महीने से आपको ज्यादा TDS कटवाना पड़ेगा, वित्त अधिनियम-2021 में इससे जुड़े नियमों में ये बदलाव किए गए हैं. (File Photo) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब फरवरी में बजट पेश किया था तो आयकर कानून में एक नई धारा-206AB जोड़ने की घोषणा की थी. इसके हिसाब से ऐसे करदाता जिनका TDS एक निश्चित सीमा से अधिक कटता है लेकिन पिछले 2 साल से उन्होंने आयकर रिटर्न नहीं दाखिल नहीं किया है तो सरकार उनसे अधिक TDS लेगी. (File Photo) आयकर कानून की धारा-206AB कहती है कि जिन लोगों का हर साल 50,000 रुपये से अधिक TDS कटता है, लेकिन दो साल से आईटीआर दाखिल नहीं किया है तो 1 जुलाई से उनका अधिक टीडीएस कटेगा. यानी आपको अगर अधिक TDS कटवाने से बचना है तो 30 जून तक अपना रिटर्न फाइल कर दें. (File Photo)
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









