
अफेयर के शक में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, फिर शव को 300 KM दूर फेंका... 3 महीने बाद ऐसे खुला राज
AajTak
पुणे जिले के इंदापुर पुलिस ने हत्या की एक गुत्थी सुलझाई है. साथ ही पुलिस ने पत्नी की हत्या करके शव को 300 किलोमीटर दूर फेंकने वाले पति को भी गिरफ्तार कर लिया है.
पुणे जिले के इंदापुर पुलिस ने हत्या की एक गुत्थी सुलझाई है. जहां पत्नी के चरित्र पर शक करके उसकी हत्या कर पुलिस में गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाने वाला पति ही हत्यारा निकाला है. पुलिस ने 3 महीने बाद पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने वाले पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापूर तालुका के कलाशी गांव का है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी हत्या कर दी और शव को करीब तीन सौ किलोमीटर दूर नासिक जिले के नांदगांव के पहाड़ों में 150 फुट गहरी खाई में फेंक दिया. तीन महीने की पुलिस जांच के बाद पता चला है कि जिस पति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस मामले में आरोपी है.
यह भी पढ़ें: कैफे मालिक मर्डर केस में एक गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार, आइसक्रीम खाते समय मार दी थीं 5 गोलियां
इंदापुर पुलिस ने इस मामले में महिला के पति ज्योतिराम आबा करे (निवासी कलशी, तालुका इंदापुर) और उसके दोस्त दत्तात्रेय शिवाजी गोलांडे (निवासी गोलांडेवस्ती, इंदापुर) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार इंदापुर तालुका के चितलकरवाड़ी की प्रियंका शिवाजी चितलकर का विवाह 2013 में कलशी के ज्योतिराम करे से हुआ था. दोनों के दो बच्चे भी हैं.
हालांकि, पिछले कुछ महीनों से पति ज्योतिराम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. लगातार बहस और मनमुटाव के कारण रिश्ते में दरार आ गई थी. इस बीच 29 जनवरी 2025 को ज्योतिराम करे ने इंदापुर थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. विवाहिता की तलाश करते समय पुलिस को संदेह हुआ कि प्रियंका न केवल लापता हुई है, बल्कि उसकी हत्या भी की गई है.
तदनुसार, पुलिस ने जांच शुरू की और उसके पति ज्योतिराम पर नजर रखी. जब ज्योतिराम के खिलाफ संदेह बढ़ा तो पुलिस ने उससे जिरह की. जिसके बाद उसने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या कर दी थी और शव को नासिक जिले की एक घाटी में फेंक दिया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






