
अफसर ही निकले अपराधी! क्रिमिनल गैंग्स तक संवेदनशील जानकारी पहुंचाने का आरोप, टोरंटो के 7 पुलिस अधिकारी अरेस्ट
AajTak
यॉर्क रीजनल पुलिस ने सात महीने तक चली जांच के बाद टोरंटो पुलिस सेवा (TPS) के 7 मौजूदा अधिकारियों, 1 सेवानिवृत्त अधिकारी और 19 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.
जिस वर्दी पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, जिसकी मौजूदगी में लोग महफूज़ महसूस करते हैं, वही वर्दी अपराधों में लिप्त पाई गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ खुलकर जांच हो पाना भी कोई आम बात नहीं है. ये मामला कनाडा के टोरोंटो का है. ओंटारियो प्रांत में टोरंटो पुलिस सेवा (TPS) के 7 मौजूदा पुलिस अधिकारी, 1 रिटायर्ड अधिकारी और 19 अन्य संदिग्धों को संगठित अपराध और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. यह पूरी कार्रवाई यॉर्क रीजनल पुलिस की सात महीने चली जांच ‘प्रोजेक्ट साउथ’ के तहत की गई.
कैसे खुला पूरा मामला?
जांच की शुरुआत जून 2025 में हुई, जब यॉर्क क्षेत्र के एक घर में हत्या की साजिश की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस ने समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया. 20 जून को एक संदिग्ध कार उस घर के पास पहुंची और वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी से टकरा गई. इसके बाद दो नाबालिग और एक वयस्क आरोपी अल्मार हीथ को गिरफ्तार किया गया. यहीं से पुलिस को शक हुआ कि मामला सिर्फ सड़क अपराध का नहीं, बल्कि अंदरखाने से मिली जानकारी का है.
पुलिस ही दे रही थी अपराधियों को सीक्रेट जानकारी!
जांच में खुलासा हुआ कि टोरंटो पुलिस के कांस्टेबल टिमोथी बार्नहार्ड्ट ने पुलिस के गोपनीय डेटाबेस में गैरकानूनी तरीके से एंट्री की और लोगों की निजी और संवेदनशील जानकारी निकाली. इसके बाद जांच और गहरी हुई।
जिन पतों पर हुई ‘खोज’, वहीं हुए अपराध

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








