
'अफगानी नागरिक था हमलावर...', अफगानिस्तान पर फिर भड़का पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद की जिला अदालत के बाहर हुए हमले का आरोप भारत पर मढ़ दिया था. उन्होंने इस हमले के पीछे भारत समर्थित चरमपंथी संगठनों का हाथ बताया था.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक कोर्ट के बाहर मंगलवार को आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी. अब इस घटना पर पाकिस्तानी गृहमंत्री का बयान आया है.
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को कहा कि इस्लामाबाद में जो आत्मघाती हमला हुआ. उसमें आत्मघाती हमलावर अफगानी नागरिक था. नकवी ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कहा कि हमलावर की पहचान हो गई है.
उन्होंने गुरुवार को सीनेट को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन ने हमलावर की और इस हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली है. आत्मघाती हमलावर अफगानी नागिरक था. उन्होंने कहा कि दक्षिणी वजीरिस्तान में इस हफ्ते वाना कैडेट कॉलेज में हुए आत्मघाती हमले का हमलावर भी अफगानिस्तान से था. दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि इस्लामाबाद के G-11 इलाके की जिला अदालत के एंट्रेस के पास मंगलवार दोपहर लगभग 12.30 बजे आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे. धमाके के समय कार कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी थी. विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास का क्षेत्र हड़कंप मच गया था.
यह धमाका उस समय हुआ था, जब कोर्ट क्षेत्र में भारी ट्रैफिक और भीड़ मौजूद थी. धमाके में कई वकील और आम नागरिक घायल हुए थे. घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











