
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के जाते ही भारत ने तालिबान के साथ शुरू की बातचीत
AajTak
भारत ने तालिबान से औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है. मंगलवार तड़के तक अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से संपूर्ण वापसी हो चुकी है और भारत ने उसके बाद ही तालिबान से आधिकारिक स्तर पर बातचीत शुरू कर दी.
भारत ने तालिबान से औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है. मंगलवार तड़के तक अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से पूरी तरह वापसी हो चुकी है और भारत ने उसके बाद ही तालिबान से आधिकारिक स्तर पर बातचीत शुरू कर दी. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल की मंगलवार को दोहा में तालिबान के नेताओं से मुलाकात हुई है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंटन ने कहा है अमेरिका कतर की राजधानी दोहा से ही अफगानिस्तान के मामलों को देखेगा और भारत भी अभी ऐसा ही करता दिख रहा है. Press Release on the Meeting in Doha. Link : https://t.co/oyWaGXuHi9
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











