
अफगानिस्तान संकट: बाइडेन बोले- तालिबान बदला नहीं लेकिन अस्तित्व के संकट से जूझ रहा
AajTak
बाइडेन ने कहा, अल-कायदा और उसके सहयोगी आतंकी संगठनों से दुनिया के अन्य हिस्सों में अफगानिस्तान की तुलना में ज्यादा खतरा है. उन्होंने कहा, अल-कायदा के लोगों द्वारा सीरिया या पूर्वी अफ्रीका में पेश की गईं समस्याओं को नजरअंदाज करना तर्कसंगत नहीं है. उन्होंने कहा, अमेरिका के लिए ये खतरा ज्यादा बड़ा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि तालिबान नहीं बदला है. लेकिन अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से तालिबान इस बात को लेकर अस्तित्व के संकट से जरूर गुजर रहा है कि क्या वे वैश्विक मंच पर वैधता चाहते हैं? एक अमेरिकी चैनल को दिए इंटरव्यू में बाइडेन ने कहा, मैं यह पक्का नहीं कह सकता कि तालिबान अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा वैध सरकार चाहता है.
तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










