
अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री जर्मनी में पिज्जा डिलीवर करने को मजबूर! सामने आई तस्वीर
AajTak
अफगान सरकार में संचार मंत्री रहे सैयद अहमद शाह सादत (Sayed Ahmad Shah Sadat) ने तालिबान (Taliban) के सत्ता में आते ही अफगानिस्तान (Afghanistan) छोड़ दिया था. अब वो जर्मनी (Germany) में पिज्जा (Pizza) डिलीवर कर रहे हैं.
अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जा करते ही राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) समेत कई बड़े नेता देश छोड़कर जा चुके हैं. इस बीच अफगानिस्तान के एक मंत्री की जर्मनी से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. (फोटो- सैयद अहमद शाह सादत- ट्विटर @eha_news) दरअसल, अफगान सरकार में संचार मंत्री रहे सैयद अहमद शाह सादत (Sayed Ahmad Shah Sadat) ने तालिबान (Taliban) के सत्ता में आते ही अफगानिस्तान (Afghanistan) छोड़ दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो इस वक्त जर्मनी (Germany) में हैं. (फोटो- सैयद अहमद शाह सादत- ट्विटर @eha_news) EHA News ने जो तस्वीरें ट्वीट की हैं, उसके मुताबिक, अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री अहमद शाह जर्मनी में पिज्जा (Pizza) डिलीवर करते हुए नजर आ रहे हैं. अहमद अफगान पर तालिबान के कब्जे के वक्त मंत्री नहीं थे. वह इस पद से एक साल पहले ही इस्तीफा दे चुके थे. Afghan minister now delivering pizza in #Germany ▪️#Afghanistan's former communications minister Sayed Ahmad Shah Saadat is now a driver for the Lieferando delivery service in Leipzig. pic.twitter.com/4SpQPHGrZm (फोटो- सैयद अहमद शाह सादत- ट्विटर @eha_news)More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












