
अफगानिस्तान के पहले उपराष्ट्रपति ने शेयर की ऐसी तस्वीर, पाकिस्तानी हुए आगबबूला
AajTak
अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने बांग्लादेश के नाम पर पाकिस्तान पर तंज कसा है. अमरुल्ला सालेह ने 1971 की भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार और पूर्वी पाकिस्तान के स्वतंत्रता की तस्वीर शेयर कर पड़ोसी मुल्क पर कटाक्ष किया.
तालिबान के मसले पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान आमने सामने हैं. अफगानिस्तान, पाकिस्तान पर लगातार तालिबान की मदद करने और शांति प्रक्रिया को बेपटरी करने का आरोप लगा रहा है. यह तनाव उस समय उभर कर सामने आ गया जब अफगानिस्तान के पहले उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की एयरफोर्स तालिबान को अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ जंग में मदद कर रही है. अफगानिस्तान के पहले उप-राष्ट्रपति ने एक बार फिर ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे पाकिस्तान को मिर्ची लग सकती है. (फोटो-Getty Images) अब अफगानिस्तान के पहले उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने बांग्लादेश के नाम पर पाकिस्तान पर तंज कसा है. अमरुल्ला सालेह ने 1971 की भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार और पूर्वी पाकिस्तान के स्वतंत्रता की तस्वीर शेयर कर पड़ोसी मुल्क पर कटाक्ष किया है. 1971 में पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान के अलग होने और बांग्लादेश के निर्माण में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अहम योगदान था. (फोटो-India Today)
तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









