अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाका, तालिबानी मंत्री रहमान हक्कानी की मौत
AajTak
तालिबान के प्रवासन मंत्री और तालिबान के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा खलीलुर रहमान हक्कानी काबुल में एक विस्फोट में मारे गए हैं. अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने इसकी जानकारी दी है.

सूत्रों ने टोलो न्यूज को बताया कि तालिबानी सरकार में शरणार्थी मामलों और प्रवासन मंत्री खलीलुर रहमान हक्कानी की आज (बुधवार, 11 दिसंबर) मंत्रालय के अंदर हुए एक विस्फोट में मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक इस घटना में कई अन्य लोगों की भी जान गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.