
अपने ही मुल्क पर हमला, पाकिस्तान में बन गए गृहयुद्ध जैसे हालात? देखें रिपोर्ट
AajTak
पाकिस्तान में आंतरिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से लड़ने के नाम पर अपने ही मुल्क के आम नागरिकों, बच्चों और महिलाओं पर हवाई हमले किए. जिसमें कई बेगुनाह मारे गए. इस हमलें के बाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसी स्तिथि बन गई है. गिलगित-बाल्टिस्तान में लोग बेहिसाब सड़कों पर उतर आए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











