
अपने ही जलते घर-मकानों के सामने मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे लोग, ये है वजह
AajTak
अफ्रीका के देश कॉन्गो में ज्वालामुखी फटने से तबाही का मंजर देखने को मिला है. रविवार की रात गोमा शहर में माउंट यीरागोंगो में ज्वालामुखी फटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुके हैं.
अफ्रीका के देश कॉन्गो में ज्वालामुखी फटने से तबाही का मंजर देखने को मिला है. रविवार की रात गोमा शहर में माउंट यीरागोंगो में ज्वालामुखी फटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुके हैं. हालांकि, इस त्रासदी के बावजूद कुछ लोग सेल्फी क्लिक कराते हुए नजर आए. इस त्रासदी की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि ज्वालामुखी से उफनता लावा लोगों के घरों को भस्म कर चुका है. हालांकि इसके बावजूद भी यहां के कई लोगों में सेल्फी को लेकर क्रेज बिल्कुल कम नहीं हुआ है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जलते हुए घरों और मकानों के बैकग्राउंड के बीच भी कुछ लोग मुस्कुराते हुए तस्वीरें क्लिक करा रहे हैं. इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से इस मामले में सूचना नहीं दी गई थी और ज्वालामुखी फटने के बाद कई लोग बदहवास हालातों में इधर से उधर भाग रहे थे. इसके बाद जब स्थिति शांत हुई तो कई लोगों के मकान उजड़ चुके थे और ये लोग फुटपाथ या रोड पर सोने के लिए मजबूर थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












