
अपने रोल में सेल्फ सेंसरशिप रखते हैं पंकज त्रिपाठी, सीन में दी गई गालियों पर देते हैं ध्यान
AajTak
पकंज त्रिपाठी ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनके जैसे अभिनेताओं को सक्सेस और काम दिया है. उनके मुताबिक एक दौर था जब बड़े हीरो ओटीटी की तरफ नहीं देखते थे. लेकिन आज ओटीटी इतना बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है कि हर कोई उस पर दिखना चाहता है. बड़े स्टार्स भी ओटीटी का रुख कर रहे हैं.
ओटीटी प्रोजेक्ट्स की सेंसरशिप हमेशा से ही चर्चा में रही है. इस पर कई बार विवाद भी हुआ है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्मों और वेब सीरीज में ढेरों गालियां, न्यूडिटी दिखाई जाती है. जिसकी वजह से हर बार ओटीटी कंटेंट को सेंसर किए जाने की मांग उठती रही हैं.More Related News













