
'अपने दोस्तों को देख अच्छा लगा', मुकेश-नीता अंबानी से मिलकर बोले US राजदूत सर्जियो गोर
AajTak
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में India-US टी-20 मैच के दौरान देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी से मुलाकात की और उनके साथ की तस्वीर Social Media पर शेयर की.
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने अमेरिका में T-20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत ने USA पर 29 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच को देखने को मिल स्टेडियम में कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं. इनमें देश की मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) के अलावा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) भी शामिल थे.
मुकेश अंबानी से भी मिले गोर भारत-अमेरिका के बीच टी-20 मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, इस दौरान वहीं मौजूद रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी से मिले. गोर ने उन्हें अपना पुराना दोस्त बतात हुए उनसे मिलकर खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर Mukesh Ambani-Nita Ambani के साथ खींची गई एक तस्वीर भी शेयर की.
एक्स पोस्ट में तस्वीर शेयर कर अमेरिकी राजदूत ने इसके कैप्शन में लिखा, 'अपने दोस्तों मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को USA और भारत के बीच T20WorldCup मैच के दौरान देखकर बहुत अच्छा लगा.'
Great to see my friends Mukesh and Nita Ambani on the sidelines of the #T20WorldCup match between @USACricket and India. pic.twitter.com/rQexiAGzsT
भारत-US में डील मेकर रहे गोर! गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता (India-US Trade Deal) हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा इसका ऐलान किए जाने के बाद अब कंबाइंड फ्रेमवर्क भी जारी हो गया है. ये ट्रेड डील करीब 10 महीने से Tariff Tension के चलते अटकी हुई थी. खास बात ये है मुकेश और नीता अंबानी के साथ खड़े अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की इस डील में Deal Maker की भूमिका रही है. भारत में उनकी नियु्क्ति के 20 दिन बाद ही ये समझौता हो गया.
जब से Sergio Gor ने भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला, तब से ट्रेड डील को लेकर अटकी बातचीत भी आगे बढ़ने लगी. सर्जियो गोर ने अमेरिकी राजदूत (United States Ambassador to India) का पद 12 जनवरी 2026 को संभाला था. उन्होंने पद संभालते ही कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच सबकुछ 'All Is Well' है, बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है, जल्द अच्छे परिणाम आने वाले हैं. अब डील डन हो गई है. ऐसे में इन्हें डील मेकर कहा जा रहा है.













