
'अपने खर्चे पर छपवाएं माफीनामा', पतंजलि विवाद में IMA के अध्यक्ष को SC ने फिर लगाई फटकार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने आईएमए के डॉक्टर असोकन को फटकार लगाते हुए कहा है कि वह अपने खर्चे पर सभी अखबारों में अपना माफीनामा छपवाएं. उन अखबारों में जहां उनका इंटरव्यू छपा था. कोर्ट में मामले पर अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी, इससे पहले कोर्ट ने उन्हें सभी इंतजाम कर लेने को कहा है.
कोविड के इलाज के दावे पर पतंजलि विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के माफीनामे से असंतुष्टि जताई है. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ समाचार एजेंसी को माफीनामा भेज देने से आपकी जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी. आपको अपने खर्च पर उन सभी अखबारों और समाचार माध्यमों में प्रमुखता से अपना माफीनामा प्रकाशित कराना होगा, जहां-जहां आपका वो विवादित बयान छपा था.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि ऐसे माफीनामे प्रकाशित कराकर आप अपने लिए और समस्या खड़ी कर रहे हैं. कोर्ट अब 27 अगस्त को इस मामले की सुनवाई करेगा. कोर्ट ने आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर असोकन के वकील पीएस पटवालिया से कहा कि अगली सुनवाई से पहले डॉक्टर असोकन को अवमानना की कार्यवाही से बचने के लिए समुचित इंतजाम कर लेने चाहिए.
यह भी पढ़ें: पतंजलि के खिलाफ डॉक्टरों की याचिका पर कल फैसला सुनाएगा दिल्ली हाईकोर्ट, कोरोनिल को बताया था कोविड की दवा
जिन अखबारों में छपा इंटरव्यू, वहां छापें माफीनामा
सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर आरवी असोकन द्वारा मांगी गई माफी की प्रकृति और तौर तरीके पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डॉक्टर असोकन को उन सभी अखबारों में अपने खर्च पर वो माफीनामा प्रकाशित करवाना होगा, जिन-जिनमें उनका वह साक्षात्कार छपा था.
अपने पैसे से माफीनामा छपवाने का निर्देश

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












