
'अपना लाउडस्पीकर बंद करें संजय राउत, नहीं तो...' MNS ने लगाए धमकी भरे पोस्टर
AajTak
महाराष्ट्र में शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत की ओर से राज ठाकरे पर दिए गए बयान को लेकर मनसे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए हैं. शनिवार सुबह मनसे के कार्यकर्ताओं ने सामना अखबार के ऑफिस के बाहर धमकी भरा पोस्टर लगा दिया है.
शिवसेना के अखबार सामना के ऑफिस के सामने मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे की तस्वीर वाला एक बड़ा पोस्टर लगाया है. पोस्टर के जरिए मनसे की ओर से शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि कुछ साल पहले मनसे के कार्यकर्ताओं ने संजय राउत की कार को पलट दिया था. मनसे की ओर से पोस्टर के जरिए पूछा गया है कि क्या इसे दोहराया जाना चाहिए? इस पोस्टर में लिखा गया है कि संजय राउत अपना लाउडस्पीकर बंद करें नहीं तो मनसे अपने स्टाइल में इसे बंद कराएगी.
उधर, सामना के ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाए जाने की खबर के बाद मुंबई पुलिस ने वहां से पोस्टर को हटा दिया है. दरअसल, एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने मनसे चीफ राज ठाकरे को ओवैसी बता दिया था. संजय राउत के इस बयान के बाद शनिवार सुबह मनसे के कार्यकर्ता सामना अखबार के ऑफिस के बाहर पहुंचे और राज ठाकरे की तस्वीर वाला एक पोस्टर लगा दिया.
संजय राउत ने क्या कहा था
मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान संजय राउत से सवाल पूछा गया था कि आपको क्या लगता है कि राज ठाकरे और भाजपा महाराष्ट्र में गठबंधन कर सकती है. इसके जवाब में संजय राउत ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राज ठाकरे महाराष्ट्र के असदुद्दीन ओवैसी हैं. जो काम एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी ने भाजपा के लिए यूपी में किया, वही काम बीजेपी महाराष्ट्र में राज ठाकरे के जरिए कराना चाहती है.
Mumbai:Poster that reads "Whom did you call Owaisi? Sanjay Raut shut down your loudspeaker,whole Maharashtra facing problem due to it or else we'll shut down your loudspeaker in MNS style" seen outside Saamana Office Raut reportedly called Raj Thackeray 'Maharashtra ka Owaisi' pic.twitter.com/qMurBPmC0Y

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




