
'अन्ना हजारे के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे...', शराब नीति पर उठे सवालों पर सीएम केजरीवाल का जवाब
AajTak
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने दिल्ली की शराब नीति पर सवाल उठाते हुए सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को घेरा था. अब केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रही है.
दिल्ली की शराब नीति पर अन्ना हजारे द्वारा खड़े किए गए सवालों पर अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर अन्ना हजारे को आगे कर रही है और उनके कंधे पर रखकर बंदूक चला रही है.
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आप की शराबनीति से आहत होकर सीएम केजरीवाल को पत्र लिखा था. इसमें कहा गया था कि पहले तो केजरीवाल शराब के खिलाफ थे और बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लेकिन अब खुद शराब बेचवा रहे हैं. अन्ना ने पत्र में यह भी लिखा कि AAP पर भी सत्ता का नशा चढ़ गया है.
अब केजरीवाल ने कहा कि उनके (बीजेपी) शराब नीति पर आरोप चल नहीं पाए तो वे अन्ना हजारे को ले आए. अन्ना के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं. केजरीवाल ने यह भी कहा कि इससे पहले किसी ने जब बीजेपी की नहीं सुनी तो वह कुमार विश्वास को लेकर आए जिन्होंने AAP को खालिस्तानी समर्थक बताया.
अन्ना ने क्या कहा था?
अन्ना हजारे ने पत्र में लिखा था कि उन्होंने हर वार्ड में शराब की दुकान खोली. शराब पीने की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल कर दी गई. मुझे यह सही नहीं लगा, इसलिए पहली बार में उनको पत्र लिख रहा हूं. हजारे ने यह भी लिखा था कि जब मैं प्रदर्शन कर रहा था, तब वह (केजरीवाल) मुझे गुरु कहते थे. अब वह भावना कहां है?
अब मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे (भाजपा) कहते रहे हैं कि शराब नीति में घोटाला हुआ है, लेकिन CBI ने कहा कि कोई घोटाला नहीं है. जनता इनकी बात नहीं मान रही है तो अब ये अन्ना हजारे के कांधे पर बंदूख रख के चला रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












