
अनोखे एक्सीडेंट के Viral Video से चकराया सिर, लोग बोले- भाई ये हो कैसे सकता है?
AajTak
एक कार एक्सिडेंट के बाद का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कुछ समझ नहीं आ रहा कि ये हुआ कैसे होगा. इसमें कार पोल से टकराने की जगह ऐसी हालत है मानो उसे किसी ने उठाकर पोल में फंसा दिया हो. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सड़क दुर्घटनाओं के बाद अकसर जो नजारा देखने को मिलता है वह दर्दनाक होता है. कई मामलों में ये एक्सिडेंट इतने खतरनाक होते हैं कि अंदर बैठे व्यक्ति का क्या हाल हुआ होगा, ये सोचकर भी रूह कांप जाती है. लेकिन हाल में रोड एक्सिडेंट का ऐसा वीडियो सामने आया जो खतरनाक तो है लेकिन उससे कहीं ज्यादा कंफ्यूजिंग है. उसे देखकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा कि आखिर ये हुआ कैसे होगा? हालांकि ये वीडियो कहां का है ये मालूम नहीं हो सका है.
'भाई ये हो कैसे सकता है?'
दरअसल सामने आए वीडियो में कार का बोनट बुरी तरह है टूटा हुआ है. लेकिन कार एक पोल में इस तरह से फंसी हुई है जैसे किसी ने उसे उठाकर पोल में घुसाकर आर पार कर दिया हो. कमाल ये है कि ऐसी हालत में फंसी कार का वाइपर लगातार चल रहा है. ऐसी अजीब दुर्घटना कैसे हो सकती है ये किसी को समझ नहीं आ रहा है. ये वीडियो ट्विटर हैंडल clown world पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है- मेरे पास कई सवाल हैं. सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद से इस वीडियो पर 2.1 मिलीयन बार देखा जा चुका है.
'हो सकता है कार टॉप लेवल पार्किंग में हो'
वीडियो को देखकर कई लोग इसे फेक बता रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने कमेंट में दुर्घटना का मजाक तक उड़ा दिया. हालांकि इस कंफ्यूजन के बीच कई लोगों ने गुत्थी को सुलझाते हुए कहा- हो सकता है कि ये कार टॉप लेवल पार्किंग में हो और कंट्रोल खोकर नीचे गिरी और इस पोल के आर पार हो गई.
पहले भी आईं एक्सिडेंट की खौफनाक तस्वीरें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











