
अनुष्का शर्मा का 'कैजुअल' पोज वायरल, दस लाख से अधिक लाइक्स
AajTak
तस्वीर में अनुष्का शर्मा बॉडी बिल्डर की तरह पोज देती नजर आ रही हैं. पिंक हूडी, डेनिम्स और स्नीकर्स डाले, अनुष्का खुशी खुशी यह पोज दे रही हैं. लेकिन मजेदार बात ये है कि अनुष्का ने इस बॉडी बिल्डर पोज के कैप्शन में लिखा 'पार्क में थोड़ा कैजुअल पोज'.
अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर हर दूसरे दिन अपनी एक्टिविटीज से फैंस को अपडेट कर रही हैं. इंग्लैंड की गलियों पर घूमते तो कभी फोटो सेशन करातीं अनुष्का की तस्वीरें जबरदस्त चर्चा बटोर रही हैं. इंग्लैंड में मौसम का मजा लेते हुए फैमिली टाइम बिता रहीं अनुष्का ने अब अपनी एक और शानदार फोटो साझा की है.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












