
अनीता हसनंदानी के बेटे का नया लुक, मुंडन की फोटो शेयर कर लिखा- टकलू बेबी
AajTak
यैलो कलर के आउटफिट में आरव अपने फैमिली मेंबर्स संग पोज देते नजर आ रहे हैं. दादी और नानी संग पोज देते हुए आरव क्यूट दिख रहे हैं. आरव की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. आरव जबसे पैदा हुए हैं तभी से वे सोशल मीडिया स्टार बने हुए हैं.
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी का बेटा आरव सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है. आरव का इंस्टा पर पेज भी बना है. अनीता और रोहित बेटे आरव के क्यूट मोमेंट्स फैंस संग साझा करते रहते हैं. अब सभी के चहेते आरव का नया लुक वायरल हो रहा है. आरव का मुंडन हो गया है.More Related News

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












