
अनिल विज, आरती राव, महिपाल ढांडा... हरियाणा में कैबिनेट बर्थ के लिए किसका-किसका नाम फाइनल?
AajTak
हरियाणा में आज से सैनी सरकार 2.0 का आगाज होना है. नवगठित में किन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, इसे लेकर भी अब तस्वीर साफ होने लगी है. अनिल विज और आरती राव को सीएम सैनी ने फोन किया है जिनका मंत्री बनना तय बताया जा रहा है.
हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बड़ी जीत के बाद अब सरकार गठन की घड़ी आ गई है. गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में एक दिन पहले ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
सैनी सरकार में मंत्रिमंडल का स्वरूप क्या होगा और सीएम के साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे, चर्चा अब इसे लेकर भी हो रही है. सैनी सरकार के गठन से पहले 10 संभावितों के नाम आए थे जिन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी. अब नेताओं को सीएम सैनी का फोन भी पहुंचने लगा है जिन्हें मंत्री बनाया जाना है. हरियाणा में कैबिनेट बर्थ के लिए किसका-किसका नाम फाइनल हुआ और वो संभावित नाम कौन से हैं जिन्हें सैनी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है?
इन नेताओं को आया फोन
हरियाणा में सैनी सरकार के शपथ से पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने कई विधायकों को फोन किया है. सीएम सैनी के फोन को मंत्रिमंडल में बर्थ कन्फर्म होने से जोड़कर देखा जा रहा है. सीएम सैनी ने जिन विधायकों को फोन किया है, उनमें सबसे प्रमुख नाम सीएम दावेदार रहे अनिल विज का है. अनिल विज ने ही एक दिन पहले हुई विधायक दल की बैठक में नेता के तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा था.
यह भी पढ़ें: Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony: शपथग्रहण में शामिल होने के लिए पंचकूला रवाना हुए NDA के दिग्गज
अनिल विज के साथ ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी सीएम पद के लिए दावेदारी कर रहे थे. राव इंद्रजीत ने तो खुलकर दक्षिण हरियाणा से सीएम बनाए जाने की मांग भी कर दी थी. अब उनकी बेटी आरती राव को भी सीएम सैनी ने फोन किया है. गौरव गौतम, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, कृष्ण बेदी, राव नरवीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल के साथ ही श्रुति चौधरी और कृष्ण लाल पवार को भी सीएम का फोन गया है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










