
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में चोरी की थी प्लानिंग, गुजरात पुलिस ने दिल्ली से धरा दबोचा तमिलनाडु का गैंग
AajTak
गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग इवेंट में चोरी करने आए तमिलनाडु की गैंग को क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. प्री-वेडिंग में घुसने की योजना नाकाम होने पर गैंग के सदस्यों ने राजकोट, अहमदाबाद और जामनगर में अलग-अलग जगहों पर चोरियां की थीं. यह गैंग महंगी कारों के शीशे तोड़कर चोरी करता है.
राजकोट सिटी क्राइम ब्रांच ने तमिलनाडु की "त्रिची गैंग" के पांच सदस्यों को 8 लाख 62 हजार रुपए के नकद और सामान के साथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. यह गैंग जामनगर रिलायंस में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री-वेडिंग इवेंट में बड़ा हाथ मारने के लिए जामनगर पहुंचा था. हालांकि, जामनगर में प्री-वेडिंग इवेंट जहां हो रहा था, वहां पहुंचने के बाद इस गैंग को पता चला की सुरक्षा कड़ी है और अंदर जाना मुमकिन नहीं है.
लिहाजा, अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग प्रोग्राम में बड़ा हाथ मारने की गैंग की योजना नाकाम हो गई. फिर इस गैंग ने गुजरात के अलग-अलग शहरों से महंगी कार के शीशे तोड़कर चोरी करने का फैसला लिया. इस गैंग ने सबसे पहले जामनगर बस स्टैंड पर कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नकदी चुराई और वहां से राजकोट शहर और फिर दिल्ली में भी महंगी कारों में से लैपटॉप और कैश चोरी करने की कबूल की है.
यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स में करियर का झांसा, प्रेम जाल और... टीचर ने 13 दिन नाबालिग से की हैवानियत
तिरुचिरापल्ली के रहने वाले हैं गैंग के सदस्य
राजकोट शहर पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने बताया कि त्रिची गैंग के सभी सदस्य तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली जिले के मूल निवासी हैं. यह गैंग जामनगर में अंबानी परिवार की प्री-वेडिंग में बड़ा हाथ मारने के लिए आया था. मगर, वे सफल नहीं हो सके. इसके बाद इस गैंग के सदस्यों ने गुजरात के अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
इस मामले में राजकोट क्राइम ब्रांच की टीम ने 43 साल के आरोपी जगन अगामुदियार, 36 साल के दीपक अगामुदियार, 27 साल के गुंशेकर, 62 साल के मुरली मोदलियार और 55 साल के एगम्माराम कटान मुत्रयार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. वहीं, गैंग के मास्टर माइंड मधुसूदन उर्फ वीजी की तलाश जारी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












