
अधूरी रह गई बागपत की ये प्रेम कहानी, घरवालों ने ही कर दिया सानिया का मर्डर... दहला देगी पूरी कहानी
AajTak
Honour Killing: अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले सागर और सानिया के प्यार का अंत एक खूनी कहानी बन गया. लड़की के ताऊ, चाचा और रिश्तेदारों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर लाश को चुपचाप दफ्ना दिया. पुलिस ने कब्र से लाश निकालकर मामले की जांच शुरू की है.
Baghpat Interfaith Love Story Saniya Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहला देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. 17 साल की सानिया ने अपने प्रेमी सागर के साथ घर से भागकर शादी की जिद की थी. लेकिन अलग धर्म के चलते परिवार वालों ने इस प्यार को बर्दाश्त नहीं किया. रिश्तेदारों ने लड़की की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश गांव के कब्रिस्तान में दफ्ना दी. सागर के पिता की गुहार पर जब कब्र खोदी गई तो बेपनाह प्यार और नफरत की दबी हुई कहानी बाहर आ गई.
26 जुलाई 2025, सुबह 10 बजेबागपत जिले का पालड़ी गांव में उस दिन एक अजीब सी हलचल थी. क्योंकि सुबह-सुबह गांव में पुलिस और जिला प्रशासन की एक टीम आ धमकी थी. तमाम गलियों से होती हुई ये टीम बिल्कुल गांव के आखिरी छोर पर मौजूद कब्रिस्तान के पास जा कर रुकी. अफसरों का इशारा मिलते ही मजदूर हाथों में कुदाल और फावड़ा लिए एक खास जगह की खुदाई करने लगे.
जमीन से बाहर निकली एक लाश करीब आधे घंटे तक खुदाई चली. जैसे-जैसे गड्ढा गहरा होता गया, आस-पास मौजूद लोगों को अपने चेहरे पर मास्क लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा. आखिरकार, करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद मजदूर कब्र के अंदर से एक लाश बाहर निकालने में कामयाब हो हुए. सफेद कपड़ों से लिपटी ये लाश गड्ढे से निकाल कर बाहर रखी गई और पुलिस वाले उसका गौर से मुआयना कर लगे. इस तरह शुरुआती फॉर्मेलिटीज के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. अब सवाल ये था कि आखिर वो कब्र किसकी थी? कब्र में दफ्न उस लाश को पुलिस ने बाहर क्यों निकलवाया? आखिर उसकी मौत का रहस्य क्या था?
पुलिस की लापरवाही देखर बनाया वीडियो तो इस कहानी की शुरुआत होती है बागपत पुलिस को 23 जुलाई की रात को मिली एक शिकायत से, जिसमें पालड़ी गांव के रहने वाले एक परिवार ने ना सिर्फ गांव की ही एक लड़की की हत्या की आशंका जताई थी, बल्कि खुद अपनी भी जान-माल को खतरा बताया था. हालांकि जैसा कि अमूमन होता है, पुलिस इस शिकायत के बावजूद अपने कानों में तेल डाल कर सोती रही और तब उसी परिवार के एक वीडियो पुलिस के साथ-साथ शासन प्रशासन के तमाम अफसरों को मानों झकझोर कर नींद से जगा दिया. ये वीडियो था गांव के ही रहने वाले रामपाल नाम के एक शख्स का, जो कत्ल की इस वारदात का खुलासा कर रहा था.
सागर और सानिया की कहानी रामपाल अपने वीडियो में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत शासन प्रशासन के तमाम आलाधिकारियों से हाथ जोड़ कर फरियाद कर रहा था. रामपाल असल में 19 साल के एक लड़के सागर कश्यप का पिता है. जबकि गांव में कब्र से जो लाश खोद कर बाहर निकली गई, वो लाश 17 साल की लड़की सानिया की थी. और ये कहानी इसी सागर और सानिया के इर्द गिर्द घूमती है.
सानिया को घर से भगा ले गया था सागर असल में सागर और सानिया अलग-अलग समुदाय से होने के बावजूद ना सिर्फ एक दूसरे से प्यार करते थे, बल्कि कुछ रोज पहले 16 जुलाई को सानिया, सागर के साथ हिमाचल प्रदेश भाग गई थी. सागर हिंदू है, जबकि सानिया मुस्लिम. सागर और उसके परिवार के लोग हिमाचल प्रदेश के ऊना में रह कर काम किया करते थे. कुछ दिन पहले सागर अपने गांव आया था और फिर सानिया उसके साथ घर से चली गई.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






