
अधीर रंजन का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल के लिए PM केयर्स फंड से मांगे पैसे
ABP News
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुर्शिदाबाद में 500 बेड के डीआरडीओ कोविड हॉस्पिटल के लिए पीएम केयर्स फंड से पैसे देने का अनुरोध किया है.
कोरोना संक्रमण का कहर देशभर में लगातार जारी है. कुछ ऐसे राज्य हैं जहां पर लगातार कोरोना के नए मामलों में भारी इजाफा देखा जा रहा है, उन्हीं में से एक है पश्चिम बंगाल. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना महामारी के प्रसार की रोकथाम को लेकर कई तरह की रोक लगा रखी है. इस बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुर्शिदाबाद में 500 बेड के DRDO कोविड हॉस्पिटल के लिए PM केयर्स फंड से पैसे देने का अनुरोध किया है.More Related News













