
'अतीक अहमद के हत्यारे आतंकवादी, UAPA क्यों नहीं लगा?' ओवैसी ने दागे सवाल
AajTak
एआईएमआईएम के मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवौसी ने पुलिस कस्टडी पर हुई माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या पर यूपी सरकार को घेरा है. उन्होंने सवाल किया कि हमलावरों के खिलाफ UAPA क्यों नहीं लगाया गया है. उन्होंने कहा कि हमले के वक्त पुलिसकर्मी हाथ बांधे खड़े थे. ऐसा लग रहा था कि वे (पुलिस) 'दुल्हे की बारात' में आए हैं.'
यूपी पुलिस की कस्टडी में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या पर एआईएमआईएम के मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवौसी ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया है कि उसके हत्यारे आतंकवादी हैं. उन्होंने आरोपियों पर यूएपीए नहीं लगाए जाने को लेकर यूपी सरकार पर कई सवाल दागे हैं.
AIMIM सांसद ने हत्या की साजिश पर सवाल उठाते हुए कहा, 'इस्तेमाल किए गए प्रत्येक हथियार की कीमत 8 लाख रुपये है. हमने मीडिया रिपोर्ट्स में देखा है कि हत्या के एक आरोपी का परिवार झोपड़ी में जबकि दूसरे का परिवार एक कमरे में रहता था. उनके पास यह अवैध धन कैसे आया.'
गोडसे की नाजायज औलाद हैं हत्यारे- ओवैसी
ओवैसी ने आगे कहा, 'इन हत्यारों को ट्रेनिंग दी गई थी, इससे पता चलता है कि ये हत्यारे गोडसे की नाजायज औलाद हैं, क्योंकि गोडसे ने गांधी को गोली मारी थी, और ये हत्यारे गोडसे के उत्तराधिकारी हैं, ये तीनों हत्यारे आतंकी सेल का हिस्सा हैं.'
क्या आपको पत्र नहीं मिला...?
उन्होंने कहा, 'मैं यूपी के मुख्यमंत्री से पूछता हूं, क्या आपको पत्र नहीं मिला है. मृतक ने पहले कहा था कि वह यूपी के सीएम और सीजेआई को पत्र भेजेगा कि अगर वह मर जाता है तो जिम्मेदार कौन है? वे (हत्यारे) आतंकवादी हैं, वे कट्टरपंथी हैं. सरकार को उन्हें रोकना चाहिए.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












