
अतीक अहमद के भाई अशरफ ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की मांग, दी ये दलील
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी खालिद आजीम उर्फ अशरफ ने कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है. इसमें उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुकदमे में पेशी कराए जाने की मांग की है. वह बाहुबली अतीक अहमद का भाई है. इन दिनों वो बरेली जेल में बंद है. कहा जा रहा है कि 11 फरवरी को कई शूटर बरेली जेल में अशरफ से मिले थे.
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी पूर्व विधायक खालिद आजीम उर्फ अशरफ ने सीजीएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुकदमे में पेशी की मांग की है. उसने कहा है कि वो विवेचना में पूरा सहयोग करेगा. अर्जी पर सीजेएम कोर्ट ने धूमनगंज थाना पुलिस से 15 मार्च को आख्या (Report) मांगी है. बाहुबली अतीक अहमद का भाई अशरफ इन दिनों बरेली जेल में बंद है.
जेल में बंद अशरफ से शूटर्स ने की थी मुलाकात
उधर, उमेश पाल की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है, जो कि अशरफ से ही जुड़ा हुआ है. सूत्र बताते हैं कि अतीक से मिलने के बाद शूटर्स ने बरेली सेंट्रल जेल में बंद अशरफ से मुलाकात की थी. इस मामले की ताजी कड़ी में बरेली पुलिस ने पीलीभीत जेल के सिपाही मनोज कुमार को अरेस्ट कर लिया है. मनोज बरेली जेल में बंद अशरफ से गैरकानूनी तरीके से मिलाई कराता था.
11 फरवरी को कई शूटर अशरफ से मिले थे
सीसीटीवी कैमरों में मिली जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक बरेली से 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी. उससे पहले 11 फरवरी को कई शूटर बरेली जेल में अशरफ से मिले थे. एसटीएफ जेल के अफसरों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
इन पांच सिपाहियों को ससपेंड किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











