अतीक अहमद के बेटों ने पास की ISCE बोर्ड परीक्षा, आए इतने फीसदी नंबर
AajTak
उमेश पाल मर्डर केस के बाद अतीक अहमद के दो बेटों को राजरूपपुर के बाल सुधार गृह में रखा गया था. जब वह यहां से छूटे तो अपनी मौसी के घर प्रयागराज के धूमनगंज के हटवा गांव में जाकर रहने लगे. अतीक अहमद के इन्हीं दोनों बेटों में बड़े बेटे ने 12वीं की परीक्षा पास की और छोटे बेटे ने दसवीं की परीक्षा पास कर ली है.
बाहुबली अतीक अहमद की हत्या हुए एक अरसा बीत चुका है, लेकिन अभी भी ये नाम किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाता है. इस बार अतीक अहमद का नाम उसके बेटों की वजह से चर्चा में है, और अच्छी वजह से है. असल में अतीक अहमद के दो बेटे हाईस्कूल और इंटर में थे.खबर है कि दोनों पास हो गए हैं.
उमेश पाल मर्डर केस के बाद अतीक अहमद के दो बेटों को राजरूपपुर के बाल सुधार गृह में रखा गया था. जब वह यहां से छूटे तो अपनी मौसी के घर प्रयागराज के धूमनगंज के हटवा गांव में जाकर रहने लगे. अतीक अहमद के इन्हीं दोनों बेटों में बड़े बेटे ने 12वीं की परीक्षा पास की और छोटे बेटे ने दसवीं की परीक्षा पास कर ली है.
अतीक अहमद के दोनों बेटे में बड़े बेटे अहजम अहमद ने आईएससीएसई के घोषित हुए रिजल्ट में इंटर में पास हो गए हैं. वहीं अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है. अतीक के दोनों बेटे सेंट जोसेफ कॉलेज में पढ़ते थे. मिली जानकारी के मुताबिक अतीक के दोनों बेटे सिर्फ परीक्षा देने के लिए स्कूल जाते थे. दोनों बेटों परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक नंबर मिले हैं.
जानकारी के मुताबिक दोनों कभी स्कूल तो नहीं आए लेकिन परीक्षा में शामिल हुए थे. यही नहीं उन्होंने अपना हर असाइनमेंट भी समय पर जमा किया था. अतीक के बड़े और पांच भाइयों में चौथे नंबर के अजहम ने 76.4% अंक हासिल किए हैं, जबकि छोटे बेटे आबान को हाईस्कूल में 68.4% नंबर मिले हैं.
अजहम अहमद का 12वीं का रिजल्ट
1. अंग्रेजी- 82,

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.