
अटारी बॉर्डर पर जुदाई का मंजर, गर्भवती पत्नी को पाकिस्तान भेजा गया, पति का टूटा दिल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को जल्द देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है, जिसके चलते कई परिवारों में तनाव है. अटारी बॉर्डर पर आजतक ने ऐसे ही कुछ लोगों से बातचीत की है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ भारतवासियों में रोष है. पाक के खिलाफ मोदी सरकार एक्शन में है. पाकिस्तान के मेडिकल वीजा वाले नागरिकों के लिए भारत छोड़ने का आज (मंगलवार) आखरी दिन है, जबकि सामान्य वीजा धारकों की समय सीमा 27 अप्रैल थी. अटारी-वाघा बॉर्डर पर पिछले कुछ दिनों से हलचल तेज है और कई परिवार, जिनमें पति हिंदुस्तानी और पत्नी पाकिस्तानी हैं, परेशान हैं. आजतक ने अटारी बॉर्डर पर लोगों से बातचीत की है. आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी नागरिकों ने क्या-क्या कहा.
10 साल से भारत में रह रही पाकिस्तानी पत्नी पति-बेटे से बिछड़ी, घर लौटी
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अटारी बॉर्डर बंद होने से एक परिवार बिछड़ गया है. दिल्ली में 10 साल से अपने भारतीय पति शहबाज और बेटे के साथ रह रही पाकिस्तानी महिला को वापस कराची लौटना पड़ रहा है क्योंकि पुलिस ने उन्हें देश छोड़ने को कहा है. महिला ने सवाल उठाया, "गलती हमारी तो नहीं है ना?... हमें क्यों सजा मिल रही है?" उनका पति शहबाज भी बच्चे की देखभाल को लेकर चिंतित है और सरकार से अपील कर रहा है.
अटारी बॉर्डर पर बिछड़ रहे परिवार, गर्भवती पत्नी पाकिस्तान भेजी जा रही
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तानियों को वापस भेज रही है, जिससे अटारी बॉर्डर पर कई परिवार बिछड़ रहे हैं. इनमें भारतीय पति रिजवान और पाकिस्तानी पत्नी समरीन भी शामिल हैं, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी और समरीन गर्भवती हैं. रिजवान ने चिंता जताई, 'मेरी वाइफ प्रेग्नेंट है... ये वहां पे बेबी हो जायेगा कैसे आएगी यहां से?' यह स्थिति आतंकी हमलों के मानवीय परिणामों को दर्शाती है, जहां निर्दोष परिवार प्रभावित हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'मोदी जी कृपया मेरी मदद कीजिए', अटारी बॉर्डर बंद होने से वैन में यात्रा कर रही ईरानी महिला फंसी, PM से लगाई गुहार

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






