
अजीबोगरीब सनक! लगातार 7 दिन तक रोता रहा शख्स, आखिर में हुआ ये हाल
AajTak
एक शख्स सबसे ज्यादा देर तक आंसू बहाने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रहा था. इसके लिए उसने पूरे एक हफ्ते तक लगातार रोने की कोशिश की. इस दौरान उसकी हालत खराब हो गई. आइए जानते हैं क्या हुआ...
एक शख्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए ऐसा काम किया कि लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर लोग उसकी हरकत की आलोचना कर रहे हैं. फिलहाल, शख्स का इलाज चल रहा है. उसकी आंखों की रोशनी पर असर पड़ा है. मामला नाइजीरिया का है.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, टेम्बू एबेरे नाम का शख्स सबसे ज्यादा देर तक आंसू बहाने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रहा था. इसके लिए टेम्बू ने पूरे एक हफ्ते तक लगातार रोने की कोशिश की. वो 7 दिनों तक रोता रहा. परिणामस्वरूप कुछ समय के लिए उसे दिखना बंद हो गया. इससे पहले टेम्बू को सिरदर्द, चेहरे और आंखों पर सूजन का भी सामना करना पड़ा.
टेम्बू ने स्थानीय न्यूज आउटलेट को बताया- मुझे आंसू बहाना रोकना पड़ा, क्योंकि इस दौरान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से मेरा सामना हुआ. 45 मिनट के लिए आंशिक रूप से अंधा हो गया था. आंखों की सूजन अभी तक नहीं गई. हालांकि, टेम्बू का ये काम Guinness World Record में दर्ज नहीं किया गया, क्योंकि उन्होंने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया था.
रिकॉर्ड बनाने के लिए टेम्बू टाइमर लगाकर कुर्सी पर बैठा था. इस दौरान वो टिकटॉक पर लाइव भी आया. उसके वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले और हजारों नए फॉलोअर्स जुड़े. उसने लोगों से कहा- वो अपनी दर्दभरी कहानी भेजे ताकि मैं उन्हें पढ़कर आंसू बहा सकूं.
टेम्बू का कहना है कि वह 7 दिन तक रोने का टास्क पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, भले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन नहीं किया है. बकौल टेम्बू- यह आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं होगा मगर लोग नोटिस तो करेंगे. हालांकि, टेम्बू नाइजीरिया में अकेले नहीं हैं जो ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रयासरत हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









