
अजगर ने टूर गाइड को दबोचा... फिर नाव से खींचकर ले गया पानी के अंदर
AajTak
टूरिस्ट के साथ नाव पर बैठे एक टूर गाइड पर अजगर ने अचानक हमला कर दिया. फिर उसे खींच कर पानी के अंदर लेकर चला गया. उसने गाइड की गर्दन पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी.
इंडोनेशिया में एक डरा देने वाली घटना सामने आई है. जब एक छह मीटर लंबे अजगर ने एक टूर गाइड को अचानक जकड़ लिया और खींचकर पानी के अंदर लेता चला गया.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, गाइड पर हमला करने के कुछ ही क्षण बाद उसकी गर्दन में अजगर मजबूती से लिपट गया था. फिर उसे खींच कर पानी के अंदर ले गया.
सांप की खोज में निकला था टूर गाइड यह घटना तब घटी जब हेरू नाम का टूर गाइड, जो खुद एक सांप पकड़ने वाला एक्सपर्ट भी है, अपनी टीम के साथ नदी में नाव से सांप की खोज में था. अनुभवी सांप पकड़ने वाला हेरू इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक नदी में यात्रा कर रहे थे.तभी उनके ग्रुप ने नदी के किनारे एक बड़े सांप को आराम करते हुए देखा.
नाव के किनारे पर बैठे टूर गाइड पर अजगर ने किया हमला तब हेरू नाव के किनारे पर बैठा था. फिर वह गहरे पानी में पहुंचकर अजगर को उसके सिर के पास से पकड़ने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान अजगर ने हेरू पर उल्टा हमला कर दिया और उसकी गर्दन को जकड़ लिया.
कुछ ही सेकंड में गाइड को जकड़कर पानी के अंदर ले गया इसके बाद सांप ने हेरू को नाव से खींचकर पानी में फेंक दिया. जहां से वह सतह के नीचे गायब हो गया. अजगर हेरू को पानी के नीचे लेकर चला गया था. कुछ देर बाद पानी की सतह पर आने के बाद, वह पानी में तेजी से छटपटाने लगा. जबकि अजगर ने अपने शरीर को उसके धड़ के चारों ओर लपेटकर जकड़ा शुरू कर दिया था.
ऐसे बची शख्स की जान इसके बाद टीम के अन्य लोग व टूरिस्ट हरकत में आ गए और हेरू के गले से अजगर को छुड़ाने का प्रयास शुरू कर दिया. क्योंकि वह अधिक संयमित हो गया था. दो लोगों में से एक ने अजगर का सिर और दूसरे ने उसकी पूंछ पकड़ी. फिर काफी जद्दोजहद के बाद अंततः गाइड को मुक्त कराया गया. वह चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











