
अचानक मां से मिलने एयरपोर्ट आई नन्हीं बेटी, इमोशनल हुई एयरहोस्टेस! देखें VIDEO
AajTak
मां और बेटी का रिश्ता बहुत खास होता है, मां जब वर्किंग वुमन हो तो उसके लिए सबसे कठिन होता है अपने बच्चों को छोड़कर नौकरी पर जाना. लेकिन क्या होता है जब अचानक एक मां की मुलाकात, अपनी नन्हीं बेटी से होती है... इंडिगो एयरलाइन ने मां और बेटी के मिलन का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक बच्ची एयरलाइन कंपनी में काम करने वाली मां से मिलने फ्लाइट के अंदर पहुंच जाती है. मासूम बेटी को अचानक सामने देख एयरहोस्टेस मां भी इमोशनल हो जाती है.
इस वीडियो को एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने फेसबुक पेज से शेयर किया है. जिसे 8 लाख से अधिक लोग फेसबुक पर अब तक देख चुके हैं. वायरल वीडियो में दिख रहा है नन्हीं बेटी एयरपोर्ट पर आती है. लड़की का नाम एवा है. वीडियो में एवा सफेद और नीले रंग के स्कर्ट टॉप में नजर आ रही हैं. वो अपने नन्हें-नन्हें पैरों से चहलकदमी करती हुई दिखाई दे रही हैं और फिर अपनी मां की तरफ बढ़ती है.
इसके बाद एवा अचानक अपनी मां से मिलती हैं, इंडिगो कर्मचारी मां भी बेटी को अचानक देख चौंक जाती हैं. मां और बेटी एक दूसरे को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं.
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी इमोशनल हो गए. लोगों ने इस मोमेंट की जमकर तारीफ की. डॉ रितिका राठौड़ नाम की यूजर ने लिखा, एक मां के लिए जॉब के लिए अपने बच्चों को छोड़कर जाना बहुत कठिन होता है. जो भी मां ऐसा कर रही हैं, वो वाकई महान हैं. ये उनके लिए वाकई बड़ा बलिदान है. एक दूसरी यूजर ने लिखा कि यह काफी अनमोल लम्हा है. वहीं कई यूजर्स इस बच्ची के क्यूटनेस (मासूमियत) की तारीफ करते हुए नजर आए. हालांकि कुछ यूजर ऐसे भी थे, जिन्होंने इंडिगो के इस वीडियो की तो तारीफ की लेकिन वे विमान कंपनी की सेवाओं से नाराज नजर आए. कई लोगों ने अपने कटु अनुभव को फेसबुक पर शेयर किया.
इस वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने फेसबुक पर लाइक किया है. वहीं सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किया है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









