
अचानक बिखरा बाजार...सेंसेक्स 680 अंक धड़ाम, भूचाल के ये 4 बड़े कारण
AajTak
लगातार 6 दिन की तेजी के बाद कुछ निवेशक मुनाफा बुक कर रहे हैं, फाइनेंशियल्स और आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई. HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट ने बाजार को दबाव में ला दिया.
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में अचानक भारी गिरावट देखी जा रही है. वैसे शुक्रवार की सुबह में गिरावट के साथ ही ओपनिंग हुई थी. उसके बाद भी धीरे-धीरे गिरावट बढ़ती गई और दोपहर 2.40 बजे सेंसेक्स करीब 680 अंक गिरकर 81320 अंक के करीब पहुंच गया, वहीं निफ्टी करीब 200 अंक लुढ़क कर 24880 के करीब पहुंच गया है. इस गिरावट से निवेशकों के करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके हैं.
हालांकि शेयर बाजार में दबाव के बीच ऑटो और टेलिकॉम स्टॉक्स बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, M&M के शेयर में करीब एक फीसदी की तेजी देखी जा रही है, एयरटेल और वोडा-आइडिया के शेयर भी ग्रीन जोन में हैं.
शेयर बाजार में अचानक शुक्रवार को इस बड़ी गिरावट के चार बड़े कारण हैं. वैसे शेयर बाजार के लिए ये मौजूदा सप्ताह ठीक-ठाक रहा है.
1. मुनाफावसूली का दौर
लगातार 6 दिन की तेजी के बाद कुछ निवेशक मुनाफा बुक कर रहे हैं, फाइनेंशियल्स और आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई. HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट ने बाजार को दबाव में ला दिया.
2. जैक्सन होल कॉन्फ्रेंस की बेचैनी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












