
अचानक प्लान बना, सुबह की फ्लाइट पकड़ी और अमेरिका से महाकुंभ आ पहुंचे युवक, बोले- अनुभूति को शब्दों में बयां करना मुश्किल
AajTak
Prayagraj Mahakumbh 2025: विदेश में रहने वाले अमित लाल ने बताया कि जब वे गंगा में स्नान करने पहुंचे, तो एक अलग ही अनुभूति हुई. उन्होंने अब अपने सभी दोस्तों को महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया है.
संगम नगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ में दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इनमें से एक हैं अमित लाल, जो पिछले 17 सालों से शिकागो (अमेरिका) में रह रहे हैं. अमित ने महाकुंभ में आने का निर्णय एक दिन पहले ही किया और आ पहुंचे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज.
अमित लाल ने कहा, "मैं 17 सालों से शिकागो में नौकरी कर रहा हूं, लेकिन महाकुंभ में मुझे जो आध्यात्मिक शांति मिल रही है, वह कभी नहीं मिली. शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन मेरे रौंगटे खड़े हो रहे हैं."
विदेश में रहने वाले अमित लाल ने बताया, जब मां गंगा के जल में स्नान करने पहुंचे, तो वह एक अलग ही अनुभूति हुई. मैं अपने सभी दोस्तों को महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित करता हूं. वे हिंदू संस्कृति को देखने के लिए जरूर आएं. यह एक जीवनशैली है, जहां कई समुदाय बिना किसी भेदभाव के एक साथ आते हैं."
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि देश-विदेश में स्थापित एंकर, मॉडल और इंजीनियर जैसे पेशेवर अब भारतीय परंपराओं और अध्यात्म से गहराई से जुड़ रहे हैं.
महाकुम्भ के दौरान कई प्रेरक कहानियां सामने आईं. इनमें से एक कहानी हरियाणा के अभय सिंह की भी है, जिन्हें ‘इंजीनियर बाबा’ के नाम से जाना जाता है. वह IIT बंबई में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हैं. उन्होंने वैज्ञानिक ज्ञान को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ मिश्रित करने के अपने अनूठे दृष्टिकोण से महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
सरकार ने कहा, “विज्ञान केवल भौतिक जगत को समझाने का माध्यम है, लेकिन इसका गहन अध्ययन हमें अध्यात्म की ओर ले जाता है. जो व्यक्ति जीवन को पूर्ण रूप से समझ लेता है, वह अंततः आध्यात्म की गोद में चला जाता है.”

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












