
'अगला नंबर केजरीवाल का, जल्द करूंगा पर्दाफाश'...कोर्ट में पेशी पर आए सुकेश चंद्रशेखर का दावा
AajTak
सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि जल्द दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होगी. उसने दावा किया है कि वह जल्द आप सरकार की कारगुजारियों और कारनामों का खुलासा करेगा. इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी को महाठग बताया है.
200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया है. सुकेश चंद्रशेखर ने आजतक से बातचीत में दावा किया है कि गिरफ्तारी का अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का है. सुकेश ने कहा, उन्होंने जो किया है, मैं उसका पर्दाफाश करूंगा. सुकेश को पटियाला कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया. कोर्ट ने सुकेश की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. सुकेश को 18 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होना है.
इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने 5 पेज की चिट्ठी लिखकर सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. सुकेश ने आम आदमी पार्टी को महाठग बताते हुए लिखा था कि मैं आ रहा हूं. आपके सभी उल्टी सीधी कारगुजारियों और कारनामों का खुलासा करने.
सुकेश ने पत्र में लिखा था, AAP के द्वारा उसके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से किए जा रहे काम की सच्चाई की पोल जरूर खुलेगी. सुकेश ने दावा किया था, उसने सिसोदिया के साथ भी काफी नजदीकी से काम किया है. उसे पता है कि वो कैसे हर विभागीय काम में कमीशन खाते हैं.
टेबलेट खरीद में कमीशन खाया- सुकेश
महाठग सुकेश ने चिट्ठी में लिखा, केजरीवाल जिस शिक्षा में क्रांति की बात कहते सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की तारीफ करते थकते नहीं हैं, उसमें भी गरीब बच्चों को दिए जाने वाले टेबलेट की खरीद जिस चीनी कंपनी से की गई, उससे भी इन लोगों ने मोटा कमीशन खाया है. चंद्रशेखर ने दावा किया कि एक कंपनी को दी गई टेबलेट सप्लाई का ठेका अंतिम समय पर निरस्त कर दिया गया था. क्योंकि दूसरी कंपनी 20 फीसदी ज्यादा कमीशन दे रही थी.
सुकेश ने दावा किया था कि उसके पास कई ऐसी सरकारी खरीद और सौदेबाजी के प्रमाण हैं, जिसमें हजार करोड़ से ज्यादा की कमीशनखोरी हुई है. इन सबका खुलासा वो करेगा. सुकेश ने कहा, आप लोगों ने मध्य दक्षिण और पूर्व भारत में मेरे जरिए अपना काम निकाला और फिर अलग हो गए. इसमें दोस्ती जैसा कुछ नहीं था सिर्फ पैसा था.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




