
'अगर राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ लें', CEC राजीव कुमार पर केजरीवाल का सबसे बड़ा वार
AajTak
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी की तलाश में है इसलिए राजनीति कर रहे हैं. उन्हें अगर राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी की तलाश में है इसलिए राजनीति कर रहे हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें. मुझे नहीं लगता कि चुनाव आयोग को कभी इतना बर्बाद किया गया है. मुझे पता है कि वे मुझे दो दिन के भीतर जेल में डाल देंगे. उन्हें डालने दो. मुझे डर नहीं है. देश ने पहले कभी इस तरह के चुनाव नहीं देखे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












