
'अगर मुझे जेल में रखा, बिना प्रचार के 70 सीट जीतेगी AAP', बोले सीएम अरविंद केजरीवाल
AajTak
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने के सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मुझे कभी भी पद या कुर्सी का लालच नहीं रहा. जब मैं इनकम टैक्स में कमिश्नर था, एक दिन नौकरी छोड़कर त्यागपत्र देकर आया और झुग्गियों के अंदर काम करने लगा. 10 साल तक दिल्ली की झुग्गियों में काम किया था. उस टाइम कोई प्लान नहीं था पार्टी बनाएंगे, चुनाव लड़ेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है और उन्हें आगामी 2 तारीख को जेल जाना पड़ सकता है. वहीं अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में अगर केजरीवाल चुनाव के समय भी जेल में रहते हैं तो आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती पैदा हो सकती है. इस सबके बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से खास बातचीत में दावा किया कि अगर उन्हें जेल में रखा गया तो AAP बिना प्रचार के भी 70 सीटें जीतेगी.
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने के सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मुझे कभी भी पद या कुर्सी का लालच नहीं रहा. जब मैं इनकम टैक्स में कमिश्नर था, एक दिन नौकरी छोड़कर त्यागपत्र देकर आया और झुग्गियों के अंदर काम करने लगा. 10 साल तक दिल्ली की झुग्गियों में काम किया था. उस टाइम कोई प्लान नहीं था पार्टी बनाएंगे, चुनाव लड़ेंगे. फ्यूचर ही नहीं था. दिल्ली की झुग्गियों के अंदर आकर काम करने लगा. फिर अन्ना आंदोलन हुआ, पार्टी बनाई. सीएम बन गया. सीएम बनने के 49 दिनों के बाद अपने उसूलों के लिए मैंने त्यागपत्र दिया. किसी ने मुझसे मांगा नहीं था. कुर्सी को लात मारी थी मैंने.
मैं जेल से सरकार चलाऊंगा: केजरीवाल
उन्होंने कहा, "आज मैं कुर्सी क्यों नहीं छोड़ रहा, ये मेरे संघर्ष का हिस्सा है. मोदी जी जानते हैं कि दिल्ली एसेंबली चुनाव में वो आम आदमी पार्टी को हरा नहीं सकते. एक बार 68 सीट, एक बार 62 सीट, 55 परसेंट वोटिंग शेयर. तो उन्होंने नया षड्यंत्र रचा. केजरीवाल को फर्जी केस में गिरफ्तार कर लो, इस्तीफा दे देगा, सरकार गिर जाएगी. आज अगर मैंने इस्तीफा दे दिया, ये मॉडल, ये एक्सपेरिमेंट फिर वो हर राज्य के अंदर करेंगे. अगला नंबर ममता का होगा, तीसरा नंबर पिनाराई विजयन का होगा. उसके बाद स्टालिन का नंबर होगा. अगर मैंने ये मॉडल खड़ा कर दिया कि जब तक बेल नहीं मिल रही, मैं जेल से सरकार चलाऊंगा. इनकी हिम्मत नहीं होगी उसके बाद किसी भी मुख्यमंत्री को हाथ लगाने की."
केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में PIL फाइल हुई कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम नहीं हटा सकते, ऐसा कोई कानून नहीं है. अब मैं जाऊंगा सुप्रीम कोर्ट. मैं कहूंगा मैं जेल में कैद हूं. मैं मुख्यमंत्री हूं. मुझे मुख्यमंत्री की बेसिक ड्यूटीज पूरी करने का अधिकार दिया जाए. फैसिलितीज दी जाएं जेल के अंदर ताकि जब तक मुझे बेल नहीं मिलती, तब तक मैं उस दायित्व को पूरा कर सकूं
'बिना प्रचार 70 की 70 सीट आ जाएंगी'

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




