
'अगर बीजेपी नहीं होगी तो मणिपुर टूट जाएगा', CM बीरेन ने कांग्रेस MP पर साधा निशाना
AajTak
इंफाल में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते CM बीरेन सिंह ने दावा किया कि अगर केंद्र में बीजेपी नहीं होगी तो मणिपुर टूट जाएगा. उन्होंने मणिपुर में तीन प्रमुख समुदायों को क्षेत्रीय स्वायत्तता देने के पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के सुझाव पर चुप्पी के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की.
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि मणिपुर में लोकसभा चुनाव में अचानक इमोशनल विस्फोट की वजह से लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया. पर उसके दो सांसदों ने संसद में राज्य के मुख्य मुद्दों को नहीं उठाया. सीएम ने ये बातें संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के 15 दिवसीय कैंपेन के संविधान गौरव अभियान को संबोधित करते हुए कहीं हैं.
इंफाल में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अगर केंद्र में बीजेपी नहीं होगी तो मणिपुर टूट जाएगा. उन्होंने मणिपुर में तीन प्रमुख समुदायों को क्षेत्रीय स्वायत्तता देने के पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के सुझाव पर चुप्पी के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की.
सीएम ने लोगों से पूछा सवाल
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने थम्बल सांगलेन में संविधान गौरव अभियान को संबोधित करते हुए कहा, 'जनता ने अचानक इमोशनल विस्फोट में कांग्रेस को वोट दिया. हालांकि, क्या दोनों सांसदों ने सीमा पर बाड़ लगाने, एफएमआर (मुक्त आवाजाही व्यवस्था) और अवैध प्रवासियों की पहचान पर एक शब्द भी कहा है? फिर वे कैसे निर्वाचित हो गए? ऐसे महत्वपूर्ण वक्त में जब कई लोग मारे गए और विस्थापित हुए, उन्हें वोट कैसे दिए गए? मैं मणिपुर के लोगों से पूछना चाहता हूं कि उन्हें वोट क्यों दिए गए, अब वे क्या कर रहे हैं?.'
कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि सांसदों को सदन में मुख्य मुद्दों पर बोलना चाहिए, लेकिन दोनों कांग्रेसी सांसदों ने संसद में कौन-से मुद्दे उठाए हैं?.'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






