
'अगर प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर दे दिया होता तो...' अखिलेश का नाम लिए बगैर बहुत कुछ कह गए शिवपाल यादव
AajTak
प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में सपा की सरकार नहीं बनने पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा. भतीजे का नाम लिए बिना चाचा ने कहा कि हमने हर मंडल में एक-एक सीट मांगी थी. एक हेलीकॉप्टर भी मांगा था. लेकिन हमारी मांग नहीं मानी गई. अगर मान जाते तो हर विधानसभा में 20-20 हजार वोट ज्यादा मिलता.
UP News: यूपी में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार नहीं बनने पर शिवपाल सिंह यादव का दर्द भी झलकता नजर आया. उन्होंने नाम लिए बिना भतीजे अखिलेश यादव को सैफई की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया. चाचा ने भतीजे पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों की वजह से गलती हो गई, वरना हम लोग सरकार में होते तो क्यों यह दिन देखने पड़ते. सब लोगों को पता हो गया है कि क्यों हमारी सरकार नहीं बनी. हमने तो एक ही सीट पर समझौता कर लिया था, तब भी अगर सरकार नहीं बना पाए तो हम क्या करें, हमने तो सीटें मांगी थीं, वो भी दी नहीं.
शिवपाल यादव ने आगे कहा, विधानसभा चुनाव में हमने हर मंडल में एक-एक सीट देने की बात कही थी और एक हेलिकॉप्टर मांगा था. हम सभी से अपील करते तो कम से कम 20-20 हजार वोट हर विधानसभा में बढ़ जाते. हर विधानसभा में बीस हजार वोट बढ़ जाता तो तो सरकार बन जाती.
दरअसल, इटावा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 600 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. अपनी बहाली और वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों को मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का साथ मिला. शिवपाल सिंह यादव अपने पुत्र आदित्य यादव के साथ मंगलवार को सैफई पहुंचे थे.
शिवपाल सिंह यादव ने सैफई यूनिवर्सिटी की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की बात कही. उन्होंने सभी संविदाकर्मियों की बात सुनने के बाद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रभात कुमार सिंह से भी बातचीत की. बता दें कि सैफई पीजीआई में अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने वालों में संविदा पर कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड, वार्ड बॉय और सफाई कर्मी शामिल हैं.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





