
'अगर पुलिस शाहजहां शेख को गिरफ्तार नहीं कर पा रही तो केंद्रीय एजेंसियों की मदद लें ममता,' केंद्रीय मंत्री की बंगाल सीएम को सलाह
AajTak
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने संदेशखाली मामले और शाहजहां शेख मामले की जांच में पश्चिम बंगाल पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहें तो केंद्र की मदद ले सकती हैं. अगर पुलिस शाहजहां शेख को नहीं खोज पा रही तो केंद्रीय बल को सूचना दें वो उसको एक घंटे में ढूंढ लेंगे.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik) ने संदेशखाली कांड (Sandeshkhali) और शाहजहां शेख मामले की जांच में पश्चिम बंगाल पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) चाहेंगी तो गृह मंत्रालय उनकी इस पूरे मामले में मदद करने को तैयार है. केंद्रीय मंत्री ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने पहले भी बोला है अगर ममता बनर्जी सरकार उन्हें (शाहजहां शेख) गिरफ्तार करने में असमर्थ हैं तो उन्हें केंद्र सरकार की मदद लेनी चाहिए. केंद्र राज्य का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. केंद्रीय बल भी पूरी तरह से तैयार हैं. अगर ममता बोलती हैं कि पुलिस शाहजहां शेख को नहीं खोज पा रही है तो केंद्र को बताए, केंद्रीय बल-एजेंसी सिर्फ एक घंटे में उसको खोज कर निकाल लेंगे. हम इस मामले में राज्य का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा कि इससे तृणमूल कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है और साथ ही मैं ये भी कहना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री यहां आएंगे और बंगाल की पूरी जनता उनके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है.
शाहजहां के भाई पर FIR दर्ज बता दें कि जमीन हड़पने और ग्रामीणों पर अत्याचार मामले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई शेख सिराजुद्दीन के खिलाफ संदेशखाली थाने में 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, अपने खिलाफ कई शिकायतें दर्ज होने के बाद आरोपी सिराज फरार हो गया है.
क्या है मामला
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंसा के बाद से हंगामा जारी है, जहां महिलाओं ने शाहजहां शेख समेत टीएमसी के नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं. बीते दिनों महिलाओं ने टीएमसी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विरोध किया था. जिसके बाद इस मुद्दे को बीजेपी विधायकों में विधायकों में विधानसभा में उठाया था, जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ था.
वहीं. पिछले महीने राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शाहजहां के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी. इसी दौरान शाहजहां के समर्थक ने ईडी अधिकारियों पर हमले किए, जिसमें कई अधिकारियों को चोटें आई थीं. इस मामले में टीएमसी के ब्लॉक प्रमुख शिबू हाजरा, जिला परिषद सदस्य और तृणमूल के क्षेत्रीय अध्यक्ष (अब निष्कासित) उत्तम सरदार का नाम सामने आया था, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



