
'अगर कदम उठाने की जरूरत पड़ी तो...', इजरायल पर ईरान ने किया अटैक तो बोले जयशंकर
AajTak
ईरान ने इजरायल पर 300 मिसाइलें दागी हैं लेकिन इजरायली अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने 99 फीसदी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया. इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. इस पर इंडिया टुडे से बातचीत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में कहा कि अगर कोई कदम उठाने की जरूरत पड़ी तो उठाया जाएगा.
ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि अगर इजरायल काउंटर अटैक करता है तो वे उसका भी जवाब देगा. इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह गहरी चिंता की बात है क्योंकि इससे संघर्ष और बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जो हम सभी के लिए चिंता की बात है. विदेश मंत्री ने कहा कि उस क्षेत्र में हमारी कुछ विशेष हिस्सेदारी है. उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा और रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो कदम उठाया जाएगा.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान द्वारा किए गए मिसाइल अटैक पर इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, "हम कुछ समय से वहां की स्थिति को लेकर चिंतित हैं. यह (युद्ध) 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद से शुरू हुआ और अन्य क्षेत्रों में फैलती जा रही है जो कि बेहद चिंताजनक है." विदेश मंत्री ने बताया , "फिलहाल हमने लोगों को इजरायल और ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है."
यह भी पढ़ें: जवाबी कार्रवाई की तो फिर देंगे जवाब, ईरानी आर्मी चीफ की बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी
ईरान का इजरायली शिप पर कब्जा
इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही भारत ने इन दोनों देशों में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. दरअसल, ईरान ने बीते दिन ही इजरायल से जुड़े एक कंटेनर शिप पर कब्जा कर लिया था और उसे ईरानी क्षेत्र में ले गिए थे. ईरानी सेना की कमांडो टीम ने हेलिकॉप्टर से शिप पर रेड की, जिसपर 17 भारतीय समेत 25 क्रू मेंबर सवार थे.
अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








