
'अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो...', मुंगेर में बिहार पुलिस की गाड़ी पलटने पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का आया बयान
AajTak
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मी की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ' दुखद है. सरकार कार्रवाई करेगी. लोगों को चिन्हित करेंगे और प्रशासन समझाएगा. अपराधी जो भाषा में समझता है उसी भाषा में समझाएं. अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो.'
बिहार के मुंगेर स्थित मुफस्सिल थाने में तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है. आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू यादव के रूप में हुई है.
गुड्डू यादव को जब पुलिस अरेस्ट करके ले जा रही थी तो इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई. तब आरोपी गुड्डू ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी. एनकाउंटर से पहले पुलिस गाड़ी एक आम के पेड़ से टकराई. इससे गाड़ी का हूटर टूट गया और गाड़ी के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.
यह भी पढ़ें: अब बिहार में पुलिस की गाड़ी पलटी! मुंगेर में ASI का हमलावर एनकाउंटर में जख्मी, एक्सीडेंट के बाद भाग रहा था
नेताओं की प्रतिक्रिया
इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मी की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ' यह घटना दुखद है. मामले में सरकार कार्रवाई करेगी. अपराध को खत्म करने के लिए सरकार कार्रवाई कर रही है. सुशासन के लिए हम सत्ता में हैं और एक्शन लेंगे. प्रशासन पर कोई हमला नहीं कर सकता. लोगों को चिन्हित करेंगे और प्रशासन समझाएगा. अपराधी जो भाषा में समझता है उसी भाषा में समझाएं. अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो. सरकार की तरफ से खुली छूट है जिस भाषा में अपराधी समझता है उस भाषा में समझाएं.'
बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने संतोष सिंह की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'बिहार में कानून का राज है. जनता के सेवक को मार दिया गया . हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे और इनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










