
अगरबत्ती के धुएं से शुरू हुआ विवाद, अखिलेश शुक्ला समेत 6 आरोपियों की 2 दिन की हिरासत बढ़ी
AajTak
महाराष्ट्र के कल्याण में मराठी परिवार की पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी अखिलेश शुक्ला समेत 5 आरोपियों की पुलिस हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है. यह मामला स्थानीय और सामाजिक मुद्दों को लेकर तनाव का कारण बना हुआ है.
महाराष्ट्र के कल्याण में मराठी परिवार पर हमले के मुख्य आरोपी अखिलेश शुक्ला, उसकी पत्नी गीता शुक्ला, सुमित जाधव, दर्शन बोराडे, पार्थ जाधव और विवेक जाधव को 6 दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद आज कल्याण कोर्ट में पेश किया गया. जहां कल्याण कोर्ट ने फिर से उनकी पुलिस हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ा दी है.
दरअसल, कल्याण के योगीधाम इलाके के अजमेरा हाइट्स इलाके में हुए विवाद के बाद आरोपी अखिलेश शुक्ला ने गुंडों के जरिए अभिजीत देशमुख के मराठी परिवार पर हमला करवाया था. इसके बाद मुख्य आरोपी अखिलेश शुक्ला को कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इस मामले में शुक्ला की पत्नी गीता शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ें- ठाणे: अगरबत्ती के धुएं से शुरू हुआ विवाद, हमले में 3 घायल, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
मुख्य आरोपी अखिलेश शुक्ला के साथ उसकी पत्नी गीता शुक्ला और चार अन्य आरोपियों को कल्याण कोर्ट में पेश किया गया. जहां आरोपियों को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आज उनकी हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें फिर से कल्याण कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें फिर से दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
अगरबत्ती के धुएं से शुरू हुआ विवाद
बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में स्थित अजमेरा हाइट्स सोसायटी में अगरबत्ती जलाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था. मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी अखिलेश शुक्ला ने पड़ोसियों की आपत्ति के बाद 10-15 लोगों को बुलाकर सोसायटी के तीन लोगों की पिटाई कर दी थी. इस घटना के कारण महाराष्ट्र में फिर से गैर निवासियों और मराठों का मुद्दा उठा था. इसके बाद कल्याण खड़कपाड़ा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ आपसी मामला दर्ज कर इस मामले में आरोपी अखिलेश शुक्ला और उसकी पत्नी गीता शुक्ला के साथ विवेक जाधव, पार्थ जाधव, दर्शन बोराडे और सुमित जाधव को गिरफ्तार कर लिया था.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





